प्रभात झा के ट्वीट से गर्माई भाजपा की सियासत
प्रमुख संवाददाता, भोपाल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने आज एक के बाद एक ट्वीट कर कई नसीहतें दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा नेताओं को किए हैं। झा ने ट्वीट में कहा है कि दायित्व का मतलब मैं ही हूं का भाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने ट्वीट में यह भी कहा है कि आप जो नहीं है,उसे बनने के लिए प्रयास तो करें पर नाटक नहींझा ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि कल क्या होगा, यह कोई नहीं जानता पर आज हम क्या करें, इसकी समझ तो हमें रखनी ही होगी। हमारे आज में ही कल छुपा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। कल आपके साथ भी हो सकता है। प्रभात ने अपने ट्वीट में कहा है कि दूसरों को हार्दिक कष्ट देने वालों को जब खुद हार्दिक कष्ट होता है तभी उसे अपनी गलती का अहसास होता है। अपने काम पर विश्वास रखें प्रभात झा ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि अपने काम पर विश्वास रखें। वे लोग सदैव असफल होते हैं। जो खुद भी काम नहीं करते और किसी को करने भी नहीं देते। उन्होंने कहा कि कम बोलना अच्छा है। कम बोलने से यह भी बात आती है कि इन्हें बोलना ही नहीं है और बोलना आता ही नहीं है। ज्यादा नहीं बोले पर यह तो सोंचे कि नहीं बोलने के चक्कर में सच का गला तो नहीं घोंटे। झा ने अपने इन ट्वीटों के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहतें दी है। उनके ये ट्वीट सियासी गलियारों में चर्चा में हैं।